Shorthand Speed: 0 से 80 WPM तक का Absolute Roadmap
Shorthand Speed: 0 से 80 WPM तक का Absolute Roadmap
0 से 80 WPM तक Shorthand Speed बढ़ाने के लिए सिर्फ स्पीड नहीं, बल्कि Strong Basics, Smooth Flow, Accurate Outlines, Phrases Practice और Unseen Dictation पर कंट्रोल जरूरी होता है। शुरुआत में Theory और Rules को मजबूत करें, फिर Flow और Outline Collection पर काम करें, और आखिर में Punctuation व Unseen Mastery पर फोकस करें। सही Guidance, Daily Practice और 360° Analysis के साथ कोई भी छात्र 80 WPM तक पहुँच सकता है।
Before you start: use these quick links.
Shorthand Speed: 0 Se 80 WPM Tak Ka Absolute Roadmap
Shorthand (Steno) सीखना कोई रटने वाला काम नहीं है, यह पूरी तरह से आपकी Muscle Memory और आपके दिमाग के कोआर्डिनेशन का खेल है। एक टीचर के रूप में मैंने नोटिस किया है कि ज्यादातर स्टूडेंट्स बिना किसी प्लानिंग के सीधे स्पीड के पीछे भागने लगते हैं, जिससे उनकी स्पीड एक जगह आकर अटक जाती है। अगर आपका टारगेट 0 से 80 WPM की स्पीड को 100% एक्यूरेसी के साथ हासिल करना है जो कि लगभग सभी सरकारी एग्जाम्स का स्टैंडर्ड क्राइटेरिया है तो आपको एक बहुत ही प्रैक्टिकल और सिस्टेमेटिक अप्रोच की जरूरत है। आज इस ब्लॉग में हम आपके इसी सफर का एक-एक पॉइंट गहराई से समझेंगे।
1. 0 Se 40 WPM: The Foundation & Theory Phase
जब आप Shorthand की दुनिया में कदम रखते हैं, तो आपकी शुरुआत बिल्कुल zero से होती है। यह आपका सबसे इम्पोर्टेंट फेज है, क्योंकि आपकी नींव जितनी मजबूत होगी, आगे चलकर स्पीड उतनी ही आसानी से बढ़ेगी।
- •Consonants और सर्वनाम पर Strong Grip: शुरुआत में जब आप बेसिक कैरेक्टर्स सीखते हैं, तो आपको Consonants और सर्वनाम पर बहुत अच्छी और स्ट्रांग पकड़ बनाकर रखनी है। अगर यहाँ आपका हाथ ढीला रहा, तो आगे चलकर आउटलाइंस आपस में मिक्स होने लगेंगी।!
- •Deep Rules और Prefix-Suffix का रोल: बुक के जितने भी बेसिक रूल्स हैं, उन्हें आपको बहुत गहराई से (Deeply) याद करना है। जब आपकी बुक खत्म होने वाली होगी, तो लास्ट में आने वाले Prefix और Suffix (उपसर्ग और प्रत्यय) को बहुत अच्छे से करना है, क्योंकि बड़े-बड़े वर्ड्स को छोटा करने में यही सबसे ज्यादा काम आते हैं। इसके साथ ही, जो एक्स्ट्रा वर्ड्स नियमों (Rules) के अकॉर्डिंग खुद से बन सकते हैं, उन्हें भी साथ के साथ बनाते हुए चलना है ताकि आपका दिमाग खुद से आउटलाइन जनरेट करना सीख सके।
- •Starting से ही Dictation Practice: कभी भी यह गलती मत करना कि पूरी बुक खत्म होने के बाद डिक्टation शुरू करेंगे। आपको स्टार्टिंग से ही 100-200 वर्ड्स की बेसिक वाले वर्ड्स पर डिक्टेशन प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए। इससे आपका ऑडियो सुनकर लिखने का डर शुरू से ही खत्म हो जाता है।
The 40 WPM Milestone: जब आप अपनी पूरी थ्योरी बुक को इस ईमानदारी के साथ खत्म कर लोगे, तब आपकी स्पीड अप्रोक्स (Approx) 40 WPM के आसपास पहुंच जाएगी।
⚠️ क्या आप Repeater हैं या Basic में कोई Problem है? बहुत से ऐसे स्टूडेंट्स होते हैं जो या तो Repeaters हैं, या जिन्हें काफी समय बाद वापस अपना बेसिक रिवीजन करना है, या फिर उनके बेसिक रूल्स में कोई न कोई कमी रह गई है जिसके कारण उनका बेस स्ट्रांग नहीं हो पाया। अगर आपका बेसिक कमजोर है, तो आप कभी भी 80 WPM पर कंट्रोल नहीं ला पाएंगे। ऐसे सभी English Shorthand के स्टूडेंट्स के लिए हमारा स्पेशल रिकॉर्डेड बैच एक अल्टीमेट सॉल्यूशन है, जहाँ आप अपने हर एक बेसिक डाउट और रूल को पूरी तरह क्रिस्टल-क्लियर कर सकते हैं: 🔗 Join English Shorthand Basic Recorded Batch [https://stenomitra.com/batch/preview/english-shorthand-basic-recorded-batch-0caf295b-20c1-4f04-98ef-6fdbd621e5c5]
2. 40 Se 60 WPM: Building The Flow & Outline Collection
बुक कंप्लीट करने के बाद आप असली स्पीड की दुनिया में कदम रखते हैं। यहाँ आपका पूरा फोकस अपनी राइटिंग को स्मूद बनाने पर होना चाहिए।
- •Outlines का बेहतरीन Collection: 40 की स्पीड पर आने के बाद अब आपको ज्यादा से ज्यादा नए वर्ड्स की प्रैक्टिस करनी है। आपके पास जितना अच्छा और साफ-सुथरा आउटलाइंस का कलेक्शन होगा, आपके लिए Fast Improvement का रास्ता उतना ही साफ होता चला जाएगा।
- •60 WPM पर Force नहीं, Flow चाहिए: जब आप 60 WPM की स्पीड पर आते हो, तो डिक्टेशन लिखते समय पेन या पेंसिल पर बहुत ज्यादा प्रेशर (Forces) नहीं लगाना है। आपको बस अपने हाथ का फ्लो बनाना है, जिससे आउटलाइंस बिल्कुल स्मूदली बनती चली जाएं।
- •Processing Hardness से बचें: यहाँ सबसे ज्यादा ध्यान इस बात का रखना है कि जो आउटलाइंस आप प्रैक्टिस कर रहे हो, वो बिल्कुल एक्यूरेट बनें। अगर आप दिमाग में आउटलाइन को सोचते वक्त थोड़े भी हिकिचाए या अपनी Processing में Hardness (कठिनाई) लेकर आए, तो आपकी आउटलाइन तुरंत बिगड़ जाएगी। यह बिगड़ी हुई आउटलाइन आपको बाद में रीडिंग और ट्रांसक्रिप्शन के समय बहुत बड़ी प्रॉब्लम देगी।
3. 60 Se 80 WPM: Phrases, Punctuation & Unseen Mastery
60 WPM पार करते ही आप एक मैच्योर्ड स्टेनोग्राफर की कैटेगरी में आ जाते हैं। अब यहाँ से आपको एग्जाम ओरिएंटेड तैयारी करनी होती है।
- •Phrases पर फोकस और Punctuation का Sense: 65-70 WPM की स्पीड में आपको Phrases (वाक्यांश) पर सबसे ज्यादा फोकस करना है, ताकि आप दो-तीन वर्ड्स को एक साथ जोड़कर लिख सकें। इसके साथ ही एक आदत आज से ही डाल लीजिए आप जो भी डिक्टेशन रीड करें, उसे रीड करते समय मन में या हल्के स्वर में Comma, Full stop बोलते रहना है (यानी रीडिंग टाइम इन्हें साथ में बोलना है)। अगर स्टार्टिंग से ही इसका सेंस बनाकर चलोगे, तो बाद में आपको कंप्यूटर पर टाइप करते वक्त पंक्चुएशन की कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।
- •Unseen Dictation और Standard Materials पर कंट्रोल: जैसे ही आपकी स्पीड 70+ WPM होती है, आपको पूरी तरह से Unseen Dictation पर अपना कंट्रोल बनाना शुरू कर देना है। 80 WPM तक आते-आते आपका पंक्चुएशन और अनसीन दोनों पर एक बेहतरीन कमांड हो जाएगा।
- •The Final Target: इस स्टेज को पूरी तरह से मास्टर करने के लिए आपको यह मैटेरियल खत्म करना ही होगा:
- •Hindi Medium वाले स्टूडेंट्स के लिए: रामधारी गुप्ता (खण्ड 1और 2) को पूरी तरह कम्प्लीट कर लेना है।
- •English Medium वाले स्टूडेंट्स के लिए: kc (Kailash Chandra - KC) मैगज़ीन को 80 WPM तक अच्छे से कम्प्लीट कर लेना है।
40 Se 80 WPM की स्पीड का सबसे Smart Solution: Stenomitra Improvement Batches
जब एक स्टूडेंट की थ्योरी बुक कम्प्लीट हो जाती है, तो वो अक्सर 40 से 80 WPM के बीच में आकर अटक जाता है। उसे खुद समझ नहीं आता कि स्पीड क्यों नहीं बढ़ रही। इसी गैप को भरने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं Stenomitra Improvement Batches (Hindi & English)। यह कोई नॉर्मल डिक्टेशन बैच नहीं हैं, बल्कि यह आपके पूरे राइटिंग पैटर्न को सुधारने के लिए एक लाइव मेंटरशिप प्रोग्राम है जो आपको 40 से 80 WPM तक ले जाने में सबसे बड़ी मदद करेगा। इन बैचेस में आपका 360-Degree Analysis किया जाता है, जो इस तरह काम करता है:
- •Daily Live Class में Reading: हर स्टूडेंट से डेली लाइव क्लास में डिक्टेशन की लाइव रीडिंग करवाई जाती है, जिससे आपका झिझक और रियल-टाइम रीडिंग का डर हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।
- •Shorthand Outline Checking (On the Spot): जब आप लाइव रीडिंग कर रहे होते हैं, ठीक उसी समय आपकी शार्टहैंड आउटलाइंस को चेक किया जाता है। इससे हमें तुरंत पता चल जाता है कि एक्चुअल इश्यू कहाँ है—क्या आपकी आउटलाइंस सही नहीं बन रहीं (Outline Issue), या फिर आपकी आउटलाइंस तो सही हैं लेकिन आपको उन्हें वापस पढ़ने/डीकोड करने में प्रॉब्लम आ रही है (Outlines Decoding Issue)।
- •Complete Transcription & Error Catching: डिक्टेशन के बाद आपसे ट्रांसक्रिप्शन करवाकर यह चेक किया जाता है कि आपको वोकैबलरी (Vocab), ग्रामर (Grammar) या स्पेलिंग में कहाँ दिक्कत आ रही है। इस तरह आपका पूरा वीक पॉइंट पकड़ में आ जाता है। अगर आपकी भी बुक कम्प्लीट हो चुकी है और आप बिना किसी गलती के सटीक 80 WPM की स्पीड पाना चाहते हैं, तो आज ही अपनी लैंग्वेज के अनुसार नीचे दिए गए लिंक से Improvement Batch जॉइन करें:
- •📘 English Medium Students के लिए: Join Improvement Batch English (Stenomitra) 👇👇👇👇👇👇👇 https://stenomitra.com/batch/preview/improvement-batch-english-471e67bb-a68d-493e-9758-327b09211e9d
- •📙 Hindi Medium Students के लिए: Join Improvement Batch Hindi (Stenomitra) 👇👇👇👇👇👇 https://stenomitra.com/batch/preview/improvement-batch-hindi-406cd3e6-df20-495f-94d4-48456d3872c5
Finished reading: use these links for the next step.
More Job Updates

New Steno Latest Vacancy 2026 – October Latest Steno Job Updates
अगर आप Stenographer, Court Stenographer, Steno Typist, Personal Assistant (PA), Senior Personal Assistant, Private Secretary (PS), Junior Assistant या Clerk की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह New Steno Latest Vacancy 2026 अपडेट आपके लिए है।

Stenographer new vacancy 2026-27
New Steno Latest Vacancy 2026 – October 2026 Job Update
New Steno Latest Vacancy 2026 – September 2026 Job Update
New Steno Latest Vacancy 2026 – September 2026 Job Update
New Steno Latest Vacancy 2026 – September 2026 Job Update
Keep your preparation moving
Unlock 3 days of premium access and get more tools for your next job update.